Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

मौसम के बदले मिजाज को लेकर नगर निगम सतर्क, बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट

मौसम के बदले मिजाज को लेकर नगर निगम सतर्क, बाढ़ नियंत्रण कक्ष अलर्ट,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मौसम विभाग द्वारा बारिश और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए नगर पालिक निगम कटनी ने जलभराव एवं वर्षाजनित समस्याओं से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड पर कर दिया है। निगम प्रशासन ने नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बारिश के दौरान शहर के किसी भी हिस्से में जलजमाव, नालियों के अवरुद्ध होने अथवा जल निकासी में परेशानी की स्थिति सामने आने पर संबंधित शिकायत तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष तक पहुंचाई जाएगी। सूचना मिलते ही संबंधित वार्ड के मैदानी अमले को मौके पर भेजकर समस्या का निराकरण कराया जाएगा।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव या जल निकासी से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 07622-231772 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि तेज बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!