कटनी में चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद

कटनी में चाकू लहराकर राहगीरों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, हथियार बरामद,
राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24
कटनी। शहर में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रंगनाथ नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 सितंबर 2026 को रंगनाथ नगर थाना पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एम्बुलेंस रोड, ग्राउंड फॉरेस्टर वार्ड में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। आरोपी चाकू रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस जांच में आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रियांशु सूर्यवंशी पिता हीरालाल सूर्यवंशी, उम्र 20 वर्ष, निवासी बी-कैबिन के पास, फॉरेस्टर वार्ड, थाना रंगनाथ नगर, जिला कटनी के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रंगनाथ नगर में अपराध क्रमांक 373/2026, धारा 25(1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
जप्त सामग्री: एक लोहे का धारदार चाकू।
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, प्रधान आरक्षक महेंद्र दुबे, प्रधान आरक्षक पवन पाठक, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक वीरेंद्र दहायत एवं आरक्षक माधव साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में की गई।




