राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्रकरण वापस लेने की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार, 1 सितंबर को जिला कांग्रेस कमेटी कटनी के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति महोदय के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेताओं में शामिल हैं और वे लगातार जनता से जुड़े मुद्दों, लोकतांत्रिक अधिकारों तथा संविधान की रक्षा को लेकर अपनी आवाज उठाते रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल करना और जनहित के मुद्दों को उठाना विपक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज को दबाने के बजाय उसे सम्मान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार आम जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाते रहे हैं। उनके विरुद्ध दर्ज प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने आपत्ति जताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा गंभीर विषय बताया।
वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि जनहित के मुद्दों को उठाना विपक्ष का लोकतांत्रिक अधिकार है और इस अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति महोदय से मामले में हस्तक्षेप करने तथा राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण को वापस लेने की मांग की। साथ ही लोकतंत्र, संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गरिमा बनाए रखने की अपील की गई।
प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, राजकुमार केलु उपाध्याय, राकेश जैन कक्का, करन सिंह चौहान, रजनी वर्मा, राजा जगवानी, गोल्डन पांडे, प्रेम बत्रा, जालेम यादव, आफताब अहमद, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, अजय जैसवानी, पंकज गौतम, कमल पांडे, आनंद पटेल, मंगल सिंह, अजय खटीक, विजय मंगल चौधरी, नारायण निषाद, सुशील जायसवाल, विकास निगम, छोटू सिंह बघेल, इस्तियाक अहमद, राहुल होतवानी, राहुल पटेरिया, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, भरत विश्वकर्मा, जार्ज डेविड, रॉबिन पीटर, शशि शेखर भारद्वाज, विनीत जायसवाल, रमेश मिश्रा, रवि जायसवाल, घनश्याम रजक, रूपा तिवारी, शशि यादव, दिलदार खान, इमरान खान, विजय चांदवानी, सुनील श्रीवास, सलाहुद्दीन खान, रामचंद मूलवानी, विकास चौधरी, राजेश निषाद, प्रिंस खटीक, शुभम सोनखरे, हर्षित मिश्रा, साहिल नामदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।




