Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर बकायादारों को 50 फीसदी छूट का मौका, निगम ने वार्डों में लगाए राहत शिविर

जलकर बकायादारों को 50 फीसदी छूट का मौका, निगम ने वार्डों में लगाए राहत शिविर

सुभाष चौक, गौरी शंकर मंदिर और भीमराव चौक में पहुंची निगम की टीम, उपभोक्ताओं को दी योजना की जानकारी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम प्रशासन द्वारा बकायादार जलकर उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जलकर राहत योजना के तहत विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। योजना के अंतर्गत पात्र उपभोक्ताओं को बकाया जलकर की राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट का लाभ दिया जा रहा है।
इसी क्रम में मंगलवार को शहर के सुभाष चौक, डॉ. जाकिर हुसैन वार्ड स्थित गौरी शंकर मंदिर और फॉरेस्टर वार्ड स्थित भीमराव चौक में विशेष जलकर राहत शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में निगम कर्मचारियों द्वारा नागरिकों को योजना की जानकारी देने के साथ उनके बकाया जलकर की स्थिति और देय राशि से भी अवगत कराया गया।
क्षेत्र में ही मिल रही जानकारी और भुगतान की सुविधा
निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि जलकर बकायादार उपभोक्ताओं को राहत योजना का लाभ लेने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के अलग-अलग वार्डों और प्रमुख स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यहां उपभोक्ताओं को बकाया राशि की जानकारी देने के साथ योजना के तहत छूट प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई जा रही है।
नगर निगम प्रशासन ने बकायादार जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में योजना का लाभ उठाते हुए अपने बकाया जलकर का भुगतान करें। उपभोक्ता शिविरों के अलावा नगर निगम कार्यालय एवं संबंधित जोन कार्यालय में भी पहुंचकर योजना का लाभ ले सकते हैं।
निगम प्रशासन के अनुसार, जलकर राहत योजना का लाभ लेने की निर्धारित अंतिम तिथि 10 सितंबर है। इसके बाद उपभोक्ताओं को योजना के तहत 50 प्रतिशत छूट का लाभ नहीं मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!