बिलहरी में आज लगेगा मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का शिविर 10 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण

10 ग्राम पंचायतों के नागरिकों की समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत शुक्रवार, 11 सितंबर को बिलहरी उप तहसील भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जा रहे इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के साथ पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाना है।
बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र के बिलहरी क्लस्टर की 10 ग्राम पंचायतों के नागरिक इस शिविर में शामिल होकर अपनी समस्याएं और आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमें बिलहरी, कुम्हरवारा, बरियारपुर, धनोरा, बिरुहली, निटर्रा, तिलगांव, पोड़ी, बांधा और इमलाज ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी अधिनियम से जुड़े लंबित प्रकरणों के निराकरण के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अधिकतम प्रकरणों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।




