Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी के शुभम चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, सुक्खन उस्ताद अखाड़े ने किया भव्य सम्मान

कटनी के शुभम चक्रवर्ती ने अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण, सुक्खन उस्ताद अखाड़े ने किया भव्य सम्मान,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 28 अगस्त। अंतरराष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कटनी के खिलाड़ी शुभम चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। सोवियत संघ के मास्को में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के पैरा पावरलिफ्टरों ने हिस्सा लिया था।
शुभम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सुक्खन उस्ताद अखाड़ा एवं गायत्री योगानुसंधान केंद्र के सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। अखाड़ा अध्यक्ष राजकुमार कांचकार एवं योग केंद्र अध्यक्ष मनोज नौगरहिया ने शुभम को पुष्पहार और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर मथुरा प्रसाद सोनी एवं राकेश यादव ने शुभम की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे कटनी के लिए गौरव का विषय बताया। सम्मान समारोह के दौरान शुभम चक्रवर्ती ने अपनी जीत के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पोडियम पर खड़े होकर भारत का राष्ट्रगान सुनना उनके जीवन का सबसे भावुक और यादगार क्षण था। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और ईश्वर की कृपा को दिया।
कार्यक्रम में चंदकिशोर चंदन ने शुभम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता से कटनी के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए आगे आएंगे।
इस दौरान सीमेंट व्यापारी संघ के प्रभात नायक, कटनी एक्सरसाइज ग्रुप के मनोज सोनी एवं मुकेश नौगरहिया तथा जिम संचालक अभिषेक बर्मन ने भी शुभम को श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन पं. अनिल कुमार गर्ग ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आनंद सुहाने ने किया। इस अवसर पर योगगुरु गोपाल कृष्ण अग्रवाल, खलीफा मुरली देवसिंह, पुन्नू लाल नामदेव, अजय बर्मन, रामकुमार ताम्रकार, कुलदीप बिचपुरिया, पी.के. सोनी, केदार प्रसाद सुहाने, देवेंद्र राय, राजेंद्र खंडेलवाल, जितेंद्र शर्मा, कमलेश बरसैया, राजेंद्र नामदेव सहित बड़ी संख्या में अखाड़ा एवं योग केंद्र के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!