Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

समग्र e-KYC नहीं तो योजनाओं के लाभ में आ सकती है बाधा, नगर निगम ने नागरिकों से की अपील

समग्र e-KYC नहीं तो योजनाओं के लाभ में आ सकती है बाधा, नगर निगम ने नागरिकों से की अपील,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निरंतर एवं सुगमता से लाभ लेने के लिए हितग्राहियों की समग्र आईडी की e-KYC पूर्ण होना आवश्यक है। इसी को लेकर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नागरिकों को समग्र e-KYC कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, शासकीय योजनाओं में पात्रता के सत्यापन और हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराने में आधार सत्यापित समग्र आईडी महत्वपूर्ण है। e-KYC के दौरान समग्र आईडी में दर्ज हितग्राही की जानकारी का आधार कार्ड में उपलब्ध विवरण से सत्यापन किया जाता है।
इन केंद्रों पर मिलेगी सुविधा
नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम परिसर स्थित समग्र केंद्र, नगर निगम के खिरहनी जोन कार्यालय तथा माधव नगर उप कार्यालय में समग्र e-KYC से संबंधित समस्या के निराकरण एवं आवश्यक सहायता की व्यवस्था की गई है।
e-KYC के लिए ये दस्तावेज साथ ले जाएं
हितग्राही e-KYC कराने के लिए अपना समग्र आईडी, आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाएं। यदि आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो निर्धारित केंद्र पर उपलब्ध वैकल्पिक सत्यापन माध्यम से e-KYC की प्रक्रिया पूरी कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
नगर निगम की नागरिकों से अपील
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समग्र e-KYC की स्थिति समय रहते जांच लें और यदि e-KYC लंबित है तो निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराएं। इससे पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि e-KYC को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं और योजनाओं के लाभ से जुड़े किसी भी प्रकार के व्यवधान से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!