Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
Uncategorized

ढीमरखेड़ा में 24 अगस्त को लगेगा सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन शिविर

ढीमरखेड़ा में 24 अगस्त को लगेगा सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन शिविर,

कटनी। जिले के बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा भर्ती एवं रोजगार पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में कमांडेंट प्रशिक्षण केंद्र, अनूपपुर एवं एसआईएस लिमिटेड के सहयोग से जनपद पंचायत मुख्यालयों पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती सुषमा विश्वकर्मा ने बताया कि सोमवार 24 अगस्त को जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा, मंगलवार 25 अगस्त को जनपद पंचायत बड़वारा तथा गुरुवार 27 अगस्त को जनपद पंचायत कटनी (मुड़वारा) में सुरक्षा जवान भर्ती एवं रोजगार पंजीयन शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, समग्र आईडी, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज के दो फोटो लाना अनिवार्य होगा।
जिला प्रशासन ने जिले के बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर सुरक्षा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!