Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

उमरियापान पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सूने घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद, आरोपी भेजा गया जेल

सूने घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद, आरोपी भेजा गया जेल,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत उमरियापान पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी उमरियापान उपनिरीक्षक महेंद्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।
सूने घर को बनाया था निशाना
प्रार्थिया वर्षा लोधी निवासी पकारिया ने थाना उमरियापान में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 अगस्त 2026 की दरमियानी रात अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात रखी पेटी चोरी कर ले गया।
शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
संदेह के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
विवेचना के दौरान प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि अजीत उर्फ जित्तू कोल, निवासी बरौदा, थाना उमरियापान, का उनके घर लगातार आना-जाना था और उसने उस पर संदेह जताया।
पुलिस ने संदेह के आधार पर अजीत उर्फ जित्तू कोल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर लिए गए।
न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा
गिरफ्तार आरोपी अजीत उर्फ जित्तू कोल को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे जिला जेल कटनी भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
मामले के खुलासे और चोरी की संपत्ति बरामद करने में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक महेंद्र जायसवाल, उपनिरीक्षक भरत सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक आशीष झारिया, प्रधान आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक सतेन्द्र चौरसिया, आरक्षक नीलेश पटेल, आरक्षक मोहन मुबेल, आरक्षक रोहित झारिया सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!