Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी की सड़कों पर आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

बीच सड़क कुत्तों के झुंड की लड़ाई से वाहन चालक परेशान, हादसे की आशंका; नगर निगम से कार्रवाई की मांग

बीच सड़क कुत्तों के झुंड की लड़ाई से वाहन चालक परेशान, हादसे की आशंका; नगर निगम से कार्रवाई की मांग,

✍️राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। आए दिन आवारा कुत्ते सड़क के बीचों-बीच आपस में लड़ते नजर आते हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन और साइकिल से आने-जाने वाले लोगों को होती है। सड़क पर अचानक कुत्तों के झुंड के आने या उनके आपस में लड़ने के दौरान वाहन चालकों को बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की स्थिति बन जाती है। वहीं कई बार आवारा कुत्ते राहगीरों और वाहन चालकों के पीछे दौड़ते भी नजर आते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।
नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि शहर में आवारा कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी अभियान चलाया जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सड़क हादसे की आशंका को कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!