Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

समग्र ई-केवाईसी नहीं तो सरकारी योजनाओं के लाभ में आ सकती है परेशानी

समग्र ई-केवाईसी नहीं तो सरकारी योजनाओं के लाभ में आ सकती है परेशानी

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी ने समग्र आईडी धारक नागरिकों से अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी जल्द पूर्ण कराने की अपील की है। निगम प्रशासन के अनुसार, जिन नागरिकों की समग्र आईडी बनी हुई है, लेकिन अभी तक ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे निर्धारित समय-सीमा में यह प्रक्रिया पूरी कर लें।
नागरिक अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी समग्र पोर्टल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम कार्यालय, खिरहनी जोन कार्यालय और माधवनगर जोन कार्यालय में भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई है।
नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता ने बताया कि समग्र आईडी की ई-केवाईसी पूर्ण नहीं होने की स्थिति में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में नागरिक ई-केवाईसी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं ऑनलाइन ई-केवाईसी करें या किसी प्रकार की परेशानी होने पर नगर निगम कार्यालय अथवा खिरहनी और माधवनगर जोन कार्यालय पहुंचकर उपलब्ध सुविधा का लाभ उठाएं।
निगम प्रशासन का कहना है कि समय पर ई-केवाईसी पूर्ण कराने से नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में अनावश्यक परेशानी से बचने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!