टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कलेक्ट्रेट मार्ग पर निर्माण की गुणवत्ता में मिली खामी, निगमायुक्त सख्त; पीडीएमसी कंपनी को नोटिस जारी

सीमेंट कंक्रीट की नई लेयर में आई दरार से उठे सवाल, शिकायतों का निराकरण होने तक बिल भुगतान पर लगाई रोक

सीमेंट कंक्रीट की नई लेयर में आई दरार से उठे सवाल, शिकायतों का निराकरण होने तक बिल भुगतान पर लगाई रोक,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। शहर के कलेक्ट्रेट मार्ग पर सीवर लाइन विस्तार कार्य के बाद बिछाई गई सीमेंट कंक्रीट की लेयर में दरार आने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों को नगर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कार्य की निगरानी करने वाली पीडीएमसी कंपनी को नोटिस जारी कर जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल, दशहरा पर्व के दौरान नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो, इस उद्देश्य से कलेक्ट्रेट मार्ग पर सीवर लाइन विस्तार कार्य के पश्चात डामरीकरण से पहले सीमेंट कंक्रीट की लेयर बिछाई गई थी। लेकिन इस लेयर में दरारें आने की शिकायत सामने आने के बाद निगमायुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर नाराजगी जताई।

निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण एजेंसी एवं पीडीएमसी कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थल निरीक्षण करने तथा सीमेंट कंक्रीट की लेयर में आई दरारों सहित अन्य शिकायतों की गहन जांच कर आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक सभी शिकायतों का संतोषजनक निराकरण नहीं हो जाता, तब तक संबंधित कार्य के बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा।

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासकीय निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभाने वाली एजेंसियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करना होगा। लापरवाही सामने आने पर संबंधितों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!