Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़देशयुवा

‘1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी’, प्रयागराज में बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj: प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं.

प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि एक ऐसा समय था जब इलाहाबाद देश का सबसे अच्छा यूनिवर्सिटी था. उन्होंने कहा, ‘आज शाम मैं आपसे दर्द, डेटा और दौलत पर बात करने आया हूं. हिंदुस्तान के पास दुनिया का सबसे बड़ा यूथ पावर है. ये देश की स्ट्रेंथ है. अमेरिका की बात होती है, रूस और चीन की बात होती है. इंडिया के यूथ के आगे ये सब कुछ नहीं है.’ उन्होंने कहा कि देश में एक हजार युवाओं में से सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी मिलती है.

हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘समस्या ये है कि छात्र पढ़ाई करते हैं, पैसा खर्च करते हैं, लेकिन हिंदुस्तान में रोजगार के सारे रास्ते बंद किए हुए हैं. आज दुनिया में आपके मेड इन चाइना, मेड इन बांग्लाादेश दिखेगा, लेकिन मेड इन इंडिया नहीं दिखेगा. इसकी वजह नोटबंदी और जीएसटी को लागू करना है. इससे व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है. सरकारी नौकरी का पेपरलीक हो जाता है. 150 युवाओं में से सिर्फ 1 को नौकरी मिलती है.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!