चार साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
दो मामलों में जारी था गिरफ्तारी वारंट, हीरागंज के पास से पुलिस ने पकड़ा

दो मामलों में जारी था गिरफ्तारी वारंट, हीरागंज के पास से पुलिस ने पकड़ा,
कटनी। लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 के एक मामले में फरार चल रहे राज प्रजापति पिता ओमप्रकाश प्रजापति, निवासी आधारकाप, कटनी को हीरागंज के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी थे। इनमें एक मामला वर्ष 2022 का है, जिसमें आरोपी के विरुद्ध धारा 294, 323, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज था। वहीं दूसरे मामले में धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वारंट जारी किया गया था।
पुलिस ने मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया। आगामी त्योहारों को देखते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




