Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार, इटारसी रेलवे स्टेशन के पास रीठी पुलिस ने दबोचा

K

पांच साल से पुलिस को चकमा दे रहा हत्या का आरोपी गिरफ्तार, इटारसी रेलवे स्टेशन के पास रीठी पुलिस ने दबोचा,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में फरार एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रीठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के मामले में पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहे आरोपी रूलबाबू पारधी को पुलिस ने नर्मदापुरम जिले के इटारसी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 2 फरवरी 2022 को ललितपुर बूढ़ा निवासी चरसलाल पारधी की मृत्यु के मामले में रीठी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सामने आया कि जोनस लाल पारधी, रूलबाबू पारधी और चंसूर उर्फ बिस्किटलाल पारधी ने लोहे की रॉड एवं बरछी से हमला कर चरसलाल पारधी की हत्या कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे अजूबा पारधी और टन्नी पारधी के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी।
जांच के आधार पर थाना रीठी में अपराध क्रमांक 33/22 के तहत धारा 302, 324 भादवि में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलते रहे। आरोपियों के लंबे समय तक नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध न्यायालय में फरारी चालान भी प्रस्तुत किया गया।
इसी बीच रीठी पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली कि हत्या के मामले में फरार आरोपी रूलबाबू पारधी इटारसी में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम इटारसी रवाना हुई और घेराबंदी कर आरोपी को इटारसी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना रीठी के निरीक्षक मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक दिनेश चौहान, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, प्रधान आरक्षक नितेश दुबे, आरक्षक शमशेर सिंह, आरक्षक अमन सिंह तथा साइबर सेल के शुभम गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!