टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और चित्रकला कार्यक्रम

Katni

उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और चित्रकला कार्यक्रम,

राजेश कुमार तिवारी 
कटनी। स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। इसके साथ ही पौधारोपण, दीवार पेंटिंग, थीम आधारित चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियां आयोजित हुईं।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान तथा उनके स्वच्छता और सेवा संबंधी विचारों से अवगत कराया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य संध्या बेन सहित डॉ. रामपद तिवारी, रामसिंह बागरी, रमेश सिंह, समिधा त्रिपाठी, रामवती तुड़हा, सपना मिश्रा, राजीव रंजन, आभा गौतम, नेहा सोनी, रानी बरकड़े, शैलेंद्र पटेल, शैलबाला मैथ्यूज, वर्षा गौतम, विक्रम असीम, विनीत झारिया, रूबी भोजक, अखिलेश कुमारी, तृप्ति परोहा, निधि ठाकुर, पूर्णेश उइके, प्रदीप रजक, रामेश्वर बर्मन, विजय कोल, अमर बर्मन, राजेंद्र सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!