
सेवा कार्यों के साथ स्मृति शेष सुनील रांधेलिया की जयंती मनाई,
कटनी। समाजसेवी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी स्मृति शेष सुनील रांधेलिया की जयंती 4 अक्टूबर को सुनीधा फाउंडेशन (सुनील सुधा रांधेलिया सेवा समिति) द्वारा सेवा और समर्पण के साथ मनाई गई।
जयंती के अवसर पर जिला अस्पताल, कटनी में मरीजों और उनके परिजनों को फल, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की गई। सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करते हुए स्वर्गीय सुनील रांधेलिया के सेवा भाव और मानवीय मूल्यों को याद किया गया।
परिजनों ने किया नमन
इस अवसर पर धर्मपत्नी सुधा रांधेलिया, पुत्र संभव रांधेलिया, पुत्रवधू श्वेता रांधेलिया, बेटी स्वर्णिमा जैन एवं दामाद अनंत जैन ने सुनील रांधेलिया को श्रद्धापूर्वक नमन कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
सुनील रांधेलिया अपने जीवनकाल में जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के लिए सक्रिय रहे। उनकी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सुनीधा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
फाउंडेशन की संस्थापिका सौम्या रांधेलिया ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम में सौम्या रांधेलिया, अजय खटीक, निधि सिंह, शिखा जैन, कीर्ति जायसवाल, अश्मिता आनंद, मदन दुबे, अजय कुशवाहा, राम यादव, मुकेश बाल्मीक, शिवम निषाद एवं हरदास साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24




