Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा, जिला एवं जनपद पंचायतों की योजना 15 सितंबर तक होगी तैयार

ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा, जिला एवं जनपद पंचायतों की योजना 15 सितंबर तक होगी तैयार,

✍️राजेश साधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत विकास योजना तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। “सबकी योजना, सबका विकास” जन योजना अभियान के तहत ग्राम पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना तैयार कर ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। वहीं जिला एवं जनपद पंचायतों की वार्षिक कार्ययोजना के लिए 15 सितंबर 2026 तक की समयसीमा तय की गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा आयुक्त-सह-संचालक पंचायत राज संचालनालय, भोपाल से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने 16वें वित्त आयोग के अनुदान की राशि के उपयोग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
कार्ययोजना निर्माण एवं अभियान के सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला पंचायत सीईओ ने परियोजना अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए जी. किस्पोट्टा, पंचायत समन्वय अधिकारी, नरेश राठौर एवं दिनेश गोस्वामी, लेखापाल तथा मोहम्मद आरिफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सभी संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नोडल अधिकारी के समन्वय से ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर की वार्षिक कार्ययोजना से जुड़े कार्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का जोर पंचायत विकास योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से तैयार करने और उन्हें ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर समय पर अपलोड करने पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!