टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

रविवार को नगर के 6 स्थलों पर आयोजित होंगे सेवा सेतु शिविर, नगर निगम की तैयारियां पूर्ण

केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं का मौके पर मिलेगा लाभ

केन्द्र एवं राज्य शासन की प्रमुख योजनाओं एवं सेवाओं का मौके पर मिलेगा लाभ,

कटनी। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सहज, सरल एवं त्वरित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा रविवार 4 अक्टूबर को “सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत शहर के 6 प्रमुख स्थानों पर मेगा सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।जनविश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान से संबद्ध इन सेवा सेतु शिविरों में विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के लिए हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए जाकर उनके पंजीयन उपरांत पात्रतानुसार लाभान्वित करने की कार्यवाही मौके पर की जाएगी।नगर निगम आयुक्त श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर (IAS) द्वारा उपायुक्त श्रीमती प्रियंका झारिया को प्रभारी अधिकारी तथा राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर प्रत्येक शिविर हेतु पृथक – पृथक प्रभारी एवं सहायक प्रभारी नियुक्त कर शिविरों के सुचारू संचालन के निर्देश दिए है।

प्रातः 10 बजे से 6 स्थानों पर लगेंगे शिविर

नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक बस स्टैंड ऑडिटोरियम स्वामी विवेकानंद सभागार,
दुर्गा चौक खिरहनी,
टी.सी. बजाज स्कूल, माधवनगर उप कार्यालय,
नगर निगम कार्यालय तथा
खेरमाई मंदिर के पास लखेरा में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों में जाने की आवश्यकता को कम करते हुए अधिकाधिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधा एक स्थल पर

शिविरों में पीएम स्वनिधि, संबल योजना, सामाजिक न्याय की पेंशन योजनाएं, जन्म-मृत्यु-विवाह पंजीयन, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), स्वच्छ भारत मिशन (SBM), अमृत योजना, नवीन नल कनेक्शन एवं जलकर, आईएचएसडीपी, भवन अनुज्ञा, फायर एनओसी, नामांतरण एवं कर निर्धारण, ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित पृथक काउंटर एवं हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी। हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन एवं पंजीयन, आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति तथा पात्रतानुसार लाभ दिलाने की कार्यवाही भी शिविर स्थल पर की जाएगी।

नागरिकों से अपील

नगर निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 4 अक्टूबर को अपने निकटतम मेगा सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ उठाएं तथा जनहित में आयोजित इस अभियान को सफल बनाने में सहभागी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!