सेवा संकल्प अभियान में कलेक्टर-एसपी ने किया रक्तदान, जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का दिया संदेश
जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित, शिविर जारी

जिला चिकित्सालय में आयोजित रक्तदान शिविर में अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित, शिविर जारी,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला चिकित्सालय में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पहुंचकर स्वयं रक्तदान किया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
कलेक्टर और एसपी ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से बीमार, घायल और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे आपात स्थिति में कई लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है।
शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए रक्तदान किया। अब तक 25 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है। जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर अभी भी जारी है और लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई है।




