Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

औषधि नियमों की अनदेखी पर प्रशासन की कार्रवाई, 6 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित

कटनी। जिले में मेडिकल स्टोर्स पर औषधियों के विक्रय, भंडारण और वितरण में निर्धारित नियमों के पालन को लेकर औषधि विभाग ने सघन जांच अभियान चलाया। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर सोनम जैन द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निर्धारित अवधि के लिए निलंबित किए गए हैं।
निलंबित प्रतिष्ठानों में सम्पत मेडिकल, दुर्गा चौक का लाइसेंस 7 दिन, अनिल मेडिकल एंड जनरल स्टोर का 5 दिन, आकाश मेडिकल, तिलक कॉलेज रोड का 3 दिन, आयुष मेडिकेयर, रोशन नगर का 7 दिन, तिवारी मेडिकल, परोना मार्केट का 5 दिन और अंशिका मेडिकल, दुर्गा चौक का लाइसेंस 5 दिन के लिए निलंबित किया गया है।
नारकोटिक्स दवाओं के रिकॉर्ड की भी जांच
औषधि विभाग ने 7 अन्य मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर दवाओं और संबंधित अभिलेखों की जांच की। इनमें नारकोटिक्स एवं नियंत्रित श्रेणी की दवाओं की खरीदी-बिक्री से जुड़े बिल और रिकॉर्ड भी शामिल हैं। अभिलेखों में कमी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विभाग ने मेडिकल संचालकों को दवाओं की बिक्री और भंडारण में निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद प्राप्त जवाब और दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिले में मेडिकल प्रतिष्ठानों की जांच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!