Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सार्वजनिक भूमि पर कबाड़ का कारोबार पड़ा भारी, निगम ने हटाया अतिक्रमण

कटनी। सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण कर कबाड़ का व्यवसाय संचालित करने के मामले में नगर पालिक निगम कटनी ने कार्रवाई की। मंगलवार को निगम के अतिक्रमण अमले ने बरगवां क्षेत्र में पहुंचकर सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाया और मौके पर रखी कबाड़ सहित अन्य सामग्री जब्त की।
जानकारी के अनुसार, मो. सादिक द्वारा सार्वजनिक भूमि का व्यावसायिक उपयोग करते हुए सड़क और आसपास के क्षेत्र में कबाड़ सामग्री रखी गई थी। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सामग्री हटवाई और संबंधित को सार्वजनिक भूमि पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने नागरिकों और व्यवसायियों से अपील की है कि सड़क, फुटपाथ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामग्री रखकर आवागमन बाधित न करें और शहर को अतिक्रमण मुक्त एवं व्यवस्थित बनाए रखने में सहयोग करें।
कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित निगम का अतिक्रमण अमला मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!