टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

राजस्व वसूली में तेजी लाएं, जलकर राहत योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाएं

जलकर राहत योजना की समीक्षा में राजस्व अमले को लक्ष्य आधारित कार्यवाही के निर्देश

जलकर राहत योजना की समीक्षा में राजस्व अमले को लक्ष्य आधारित कार्यवाही के निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी। नगर निगम की राजस्व वसूली और जलकर राहत योजना के क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार शाम वर्चुअली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निगमायुक्त के निर्देश पर राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक ने राजस्व एवं जलप्रदाय शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों से वसूली की प्रगति की जानकारी ली।
राजस्व अधिकारी ने अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए बकाया राजस्व की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलकर राहत योजना की निर्धारित अवधि में अब 11 दिन शेष हैं, ऐसे में अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं तक योजना की जानकारी पहुंचाकर उन्हें इसका लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
योजना के तहत बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट दी जा रही है। बैठक में बड़े बकायेदारों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए दैनिक वसूली लक्ष्य तय करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
पाठक ने कहा कि वसूली कार्य में सभी अधिकारी-कर्मचारी जवाबदेही के साथ मैदानी स्तर पर कार्य करें। पात्र उपभोक्ताओं को योजना का लाभ दिलाने के साथ बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सहायक राजस्व अधिकारी सागर नायक सहित राजस्व एवं जलप्रदाय शाखा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!