टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

सड़कों पर बड़े गड्ढे बने परेशानी का सबब, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग

Katni

सड़कों पर बड़े गड्ढे बने परेशानी का सबब, नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग,

राजेश कुमार तिवारी 

कटनी। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को इनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में रोजाना हजारों वाहन इन मार्गों से गुजरते हैं, बावजूद इसके सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने की दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इन गड्ढों के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने नगर निगम प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से शहर की जर्जर सड़कों का निरीक्षण कराकर प्राथमिकता के आधार पर बड़े गड्ढों को भरने और आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है।
अब देखना होगा कि नगर निगम और जनप्रतिनिधियों की ओर से शहर की सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए कब तक ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!