महापौर जनसुनवाई आज, सीधे सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं
सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में होगी जनसुनवाई

सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नगर निगम में होगी जनसुनवाई,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी, 15 सितंबर। शहरवासियों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से नगर निगम में आज 15 सितंबर को महापौर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होने वाली जनसुनवाई में नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष रख सकेंगे।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई और निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि नागरिकों की समस्याएं सुनना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई करना नगर निगम की प्राथमिकता है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों और नगर निगम के बीच सीधा संवाद स्थापित होने के साथ समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया को भी गति मिलती है।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें।




