Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

दधिकांदोत्सव शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने पैदल भ्रमण कर परखी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था

जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा, भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

जुलूस मार्ग के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों का लिया जायजा, भीड़ नियंत्रण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। 6 सितंबर को प्रस्तावित दधिकांदोत्सव शोभायात्रा को लेकर कटनी पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। शोभायात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को निर्धारित जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली श्रीमती राखी पाण्डेय, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, थाना प्रभारी कुठला अखिलेश दाहिया, निरीक्षक रीतेश शर्मा, निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा सहित पुलिस बल ने शोभायात्रा के संपूर्ण निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया।
इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और यातायात दबाव वाले मार्गों की स्थिति देखी। शोभायात्रा के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस ने शोभायात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और केवल अधिकृत माध्यमों से जारी सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!