Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

बीज युक्त ग्रीन गणेश बनाकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कटनी – शासकीय माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन, माधवनगर कटनी में ईको क्‍लब के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षण के अंतर्गत ‘ग्रीन गणेश’ गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, पुनर्चक्रण तथा हरियाली के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मिट्टी से तैयार गणेश प्रतिमाओं में बीज डालकर ग्रीन गणेश बनाए। बच्चों को बताया गया कि गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद मिट्टी के साथ इनमें मौजूद बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप ले सकते हैं। इस अभिनव पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गतिविधि के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग के महत्व को समझा तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस और अन्य पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्रियों से बचने का संकल्प लिया। ‘ग्रीन गणेश’ के माध्यम से विसर्जन के बाद भी प्रकृति को जीवन देने का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।

राजेश सांघेलिया कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!