टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी नदी में छोड़े गए 10 हजार मत्स्य बीज, जलीय जैव विविधता संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

कलेक्टर आशीष तिवारी ने घुघरा घाट पर किया मत्स्य बीज संचयन, मछुआरों की आजीविका को मिलेगी मजबूती

कलेक्टर आशीष तिवारी ने घुघरा घाट पर किया मत्स्य बीज संचयन, मछुआरों की आजीविका को मिलेगी मजबूती,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। जिले में नदी के मत्स्य संसाधनों को बढ़ावा देने और जलीय जैव विविधता के संरक्षण के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष तिवारी ने कटनी नदी के घुघरा घाट पर लगभग 10 हजार मत्स्य बीजों का संचयन किया। मध्यप्रदेश शासन की नदीय मत्स्य समृद्धि योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नदी में मछलियों की संख्या बढ़ाने के साथ स्थानीय मछुआरा समुदाय के लिए आजीविका के अवसरों को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार और सहायक संचालक मत्स्य आशीष नायक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मत्स्य उत्पादन बढ़ने से मछुआरों को मिलेगा लाभ
मत्स्य बीज संचयन से कटनी नदी में मत्स्य संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाने और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भविष्य में मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है, जिससे स्थानीय मछुआरों की आय और आजीविका के अवसरों को मजबूती मिल सकती है। यह पहल नदी के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और उनके सतत उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!