Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

कटनी जमीन सौदा मामले में आरोपियों पर बढ़ी कानूनी कार्रवाई की तैयारी

फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तहार और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने जिला अदालत में आवेदन

फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तहार और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने जिला अदालत में आवेदन,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। चर्चित जमीन सौदा मामले में निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत अन्य आरोपियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फरियादी आकाश लोधी की ओर से अधिवक्ता अवनीश तिवारी ने जिला अदालत में आवेदन पेश कर फरार आरोपियों के खिलाफ BNSS की धारा 84 से 88 के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
आवेदन में फरार आरोपियों के खिलाफ पहले इश्तहार जारी करने और इसके बाद नियमानुसार उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू किए जाने का आग्रह किया गया है।
फरियादी पक्ष के मुताबिक, मामले में तीनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिकाएं जिला अदालत से खारिज हो चुकी हैं और फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
वहीं, निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, फिलहाल हाईकोर्ट से उन्हें कोई राहत नहीं मिली है।
यह पूरा मामला कटनी के कन्हवारा गांव की जमीन से जुड़े कथित सौदे से संबंधित है। अब जिला अदालत में पेश आवेदन पर होने वाली सुनवाई और आगामी आदेश से यह स्पष्ट होगा कि फरार आरोपियों के खिलाफ इश्तहार और संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!