Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

त्यौहार का बाजार सड़कों पर, आखिर कब मिलेगी कटनी को व्यवस्थित बाजार की सुविधा?

त्यौहार का बाजार सड़कों पर, आखिर कब मिलेगी कटनी को व्यवस्थित बाजार की सुविधा?

✍️राजेश कुमार तिवारी के साथ राजेश सांधेलिया कटनी न्यूज 24 

कटनी। त्यौहार आते ही कटनी शहर में बाजारों की रौनक बढ़ जाती है, लेकिन इसी के साथ एक बड़ी समस्या भी सामने आती है—त्यौहारी बाजार के लिए शहर में कोई व्यवस्थित और निर्धारित स्थान नहीं।
दुकानदारों को मजबूरी में मुख्य सड़कों और सड़क किनारे दुकानें लगानी पड़ती हैं। नतीजा यह है कि खरीदारी करने वालों की भीड़ और दुकानों के कारण सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने लगती है। कई जगह हालात ऐसे बन जाते हैं कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल निकलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचती।
त्यौहार के दिनों में बाजार की भीड़ बढ़ना कोई नई बात नहीं है। सवाल यह है कि जब प्रशासन को पहले से पता है कि त्यौहारी सीजन में बाजारों में भीड़ बढ़ेगी, तो व्यवस्थित बाजार के लिए पहले से स्थायी या अस्थायी स्थान क्यों निर्धारित नहीं किया जाता?
शहरवासियों की मांग है कि त्यौहारी दुकानों के लिए शहर में कोई ऐसा सुरक्षित और पर्याप्त स्थान चिन्हित किया जाए, जहां दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से जगह मिल सके। इससे दुकानदारों का व्यापार भी चलता रहेगा और मुख्य सड़कों पर लगने वाले जाम से आम लोगों को राहत मिलेगी।
अब जरूरत सिर्फ बाजार लगाने की नहीं, बल्कि बाजार को व्यवस्थित करने की है। प्रशासन और नगर निगम को इस दिशा में गंभीरता से पहल करनी चाहिए, ताकि त्यौहार की खुशियां लोगों के लिए जाम और अव्यवस्था की परेशानी में न बदलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!