Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

थाना एन के जे ने नाबालिक लड़की को महाराष्ट्र से किया दस्तयाब

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कटनी।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा  के निर्देशन में  थाना एन.के.जे. प्रभारी उप निरी रुपेन्द्र राजपूत को अपहर्ता को तलाश करने में मिली सफलता।

घटना विवरण– कटनी पुलिस अधीक्षकअभिनय विश्वकर्मा द्वारा अपह्रत बालक / बालिका के दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अति पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य के निर्देशन एवं उप. पुलिस अधीक्षक  मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एनकेजे उप निरी रूपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में बालक बालिका के दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई थी ।

इसी तारतम्य मे थाना एनकेजे के अप. क्र. 403/26 धारा 137(2) बीएनएस में अपह्रत नाबालिग बालिका को सायबर सेल के माध्यम से टावर लोकेशन के आधार पर मुंबर्इ (महाराष्ट्र) से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया । बालिका के मिलने पर परिजनो ने एनकेजे पुलिस के कार्य की सराहना की है।

प्रकरण मे अपह्रत नाबालिग बालिका का माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष कथन लेख कराया गया जो आरोपी द्वारा बहला फुसला कर ले जाना बताई मामले मे आरोपी को धारा 137(2) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया ।

आरोपी का नाम – सुरेन्द्र कुम्हार पिता नमैया कुम्हार उम्र 19 साल निवासी वुलैहरा थाना कैमोर जिला कटनी सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी उप.निरी. रुपेन्द्र राजपूत, सउनि केवल उइके ,आर. 122 राजेश काछी , म.आर. 376 अस्विता ग्वालवंशी व सायबर सेल कटनी से अजय शंकर साकेत , शुभम गौतम की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!