स्वतंत्रता दिवस पर विकास प्राधिकरण कार्यालय में फहरा तिरंगा, सीईओ तपस्या परिहार
नगर निगम

स्तंत्रता दिवस पर विकास प्राधिकरण कार्यालय में फरा तिरंगा, सीईओ तपस्या परिहार ने दिलाई राष्ट✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त को कटनी विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रातः 8:30 बजे विकास प्राधिकरण की सीईओ तपस्या परिहार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
ध्वजारोहण के अवसर पर सीईओ तपस्या परिहार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए जनहित और नगर विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर विकास प्राधिकरण कार्यालय के स्टेनो विजय केवट, कार्यालय सहायक मोहन रजक, अशोक विश्वकर्मा एवं नरेंद्र विश्वकर्मा सहित नगर निगम के उपायुक्त शैलेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, विनोद सिंह चौहान, पारसनाथ प्रजापति, आलोक तिवारी, शुभम द्विवेदी, शुभम प्यासी एवं दुलीचंद सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




