Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

14 अगस्त को कटनी की सड़कों पर गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, निकलेगी भव्य तिरंगा रैली

फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से सुबह 9:30 बजे होगी शुरुआत, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी रैली

फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से सुबह 9:30 बजे होगी शुरुआत, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी रैल

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 14 अगस्त को कटनी में भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से होगा। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों और शहर के नागरिकों की बड़ी सहभागिता रहेगी।
रैली की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम कार्यालय में निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रैली के निर्धारित मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर रहेगा विशेष ध्यान
रैली के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा रैली मार्ग पर साफ-सफाई, अतिक्रमण हटाने, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग, स्वागत स्टॉल और पर्याप्त संख्या में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
निगमायुक्त तपस्या परिहार ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रैली को व्यवस्थित और सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और गौरव की सामूहिक अभिव्यक्ति है। इसमें अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
इन मार्गों से होकर गुजरेगी तिरंगा रैली
तिरंगा रैली फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से शुरू होकर गांधी द्वार, जैन मंदिर, खेर माता मंदिर, सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, सुभाष चौक और मोहन टॉकीज रोड होते हुए पुनः फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंचेगी। यहीं रैली का समापन किया जाएगा।
रैली के माध्यम से शहरवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।
निगमायुक्त ने की नागरिकों से सहभागिता की अपील
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने कटनीवासियों से 14 अगस्त को आयोजित तिरंगा रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय उत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आह्वान किया।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, कोतवाली टीआई राखी पांडे, डीएसपी हेडक्वार्टर रतनेश मिश्रा, यातायात प्रभारी अनूप सिंह, सहायक संचालक राजेश अग्रहरि, प्राचार्य तिलक कॉलेज सुनील बाजपेयी, जनपद पंचायत सीईओ प्रदीप सिंह, तहसीलदार कटनी, नगर निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता, प्रियंका झारिया, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, सहायक यंत्री आदेश जैन, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!