स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया नगर निगम परिसर
कटनी

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया नगर निगम परिसर,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कटनी शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राष्ट्रीय पर्व के उत्सव को लेकर नगर निगम कार्यालय परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया है। तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाता निगम कार्यालय भवन रात के समय लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
नगर निगम भवन के साथ परिसर और गार्डन क्षेत्र में भी रंग-बिरंगी रोशनी की आकर्षक सजावट की गई है। शाम ढलते ही पूरा परिसर रोशनी से नहा उठता है और स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को और बढ़ाता है।
तिरंगे के रंगों से सजी यह विद्युत सजावट सिर्फ भवन की खूबसूरती नहीं बढ़ा रही, बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और आजादी के गौरव का संदेश भी दे रही है। रोशनी से जगमगाता नगर निगम परिसर शहरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के जश्न और देशभक्ति की भावना से जोड़ रहा है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर भी सजावट की गई है। वहीं नगर निगम कार्यालय की आकर्षक रोशनी रात के समय लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है और शहर में राष्ट्रीय पर्व के उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है।




