सात साल से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस को मिली सफलता

सात साल से पुलिस को चकमा दे रहा स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बड़वारा पुलिस को मिली सफलता,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने सात वर्ष से फरार एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटियों की तलाश कर उनकी त्वरित गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर फरार वारंटियों की तलाश की जा रही थी।
थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय ने विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में लगातार भ्रमण और संदिग्ध ठिकानों पर निगरानी के निर्देश दिए। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संतोष उर्फ मोटा चौधरी, पिता मवासी चौधरी, निवासी ग्राम बड़वारा, जो माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 148/18 तथा थाना बड़वारा के अपराध क्रमांक 364/18, धारा 457, 380 भादवि में स्थाई वारंटी है, क्षेत्र में मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संतोष उर्फ मोटा चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी करीब सात वर्षों से फरार चल रहा था।
इनकी रही विशेष भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी बड़वारा उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पवनराज एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।




