Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन और कजलियां पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

यातायात से लेकर चिकित्सा, विद्युत और कानून-व्यवस्था तक रहेगी विशेष निगरानी

यातायात से लेकर चिकित्सा, विद्युत और कानून-व्यवस्था तक रहेगी विशेष निगरानी,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। रक्षाबंधन एवं कजलियां पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में कानून-व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, चिकित्सा, विद्युत और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
रक्षाबंधन के मद्देनजर शहर और जिले के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ भीड़ नियंत्रण के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर जरूरत के अनुसार पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया है।
वहीं, कजलियां पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के नदी, तालाब, नालों एवं अन्य जलस्रोतों पर कजलियां विसर्जन के लिए पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील एवं भीड़ वाले जलस्रोतों पर पुलिस बल के साथ आवश्यकतानुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने को कहा गया है।
प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, नगर निगम, जिला पंचायत, यातायात पुलिस, होमगार्ड सहित संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों को संभावित भीड़ और सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने तथा पर्व के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि रक्षाबंधन और कजलियां पर्व जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!