Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जनविश्वास अभियान से पहले सिलोंडी में प्रशासन की सक्रियता, 12 पंचायतों की समीक्षा सीईओ युजवेंद्र कोरी ने लंबित शिकायतों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश,

ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी, 11 अगस्त। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को सिलोंडी में प्रस्तावित शिविर की तैयारियों को लेकर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी युजवेंद्र कोरी ने सेक्टर सिलोंडी पहुंचकर 12 ग्राम पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों को लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।
सीईओ कोरी ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, जन आकांक्षा पोर्टल सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि संबंधित आवेदक से संवाद कर उसकी संतुष्टि के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों और पंचायत अमले को निर्देशित किया कि 14 अगस्त को होने वाले जनविश्वास अभियान शिविर का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और आवेदन प्रस्तुत कर सकें। साथ ही जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को शिविर की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
सीईओ ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने क्षेत्रीय सहायक यंत्री, उपयंत्री, पंचायत समन्वय अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने तथा शिविर की तैयारियों और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।
इन 12 ग्राम पंचायतों की हुई समीक्षा
समीक्षा बैठक में सेक्टर सिलोंडी की सिलोंडी, नेगई, कचनारी, इटोली, गौरा, खमरिया बागरी, बरहटा, कछारगांव बड़ा, अतरसूमा, घाना, पाली और गूड़ा ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं और लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!