Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर बकायादारों को 50 प्रतिशत राहत का मौका, सुभाष चौक में लगाया विशेष स्टॉल

जलकर बकायादारों को 50 प्रतिशत राहत का मौका, सुभाष चौक में लगाया विशेष स्टॉल

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम द्वारा बकाया जलकर की राशि जमा कराने वाले पात्र उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में नागरिकों को योजना की जानकारी और भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुभाष चौक में विशेष स्टॉल लगाया गया है।
स्टॉल पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को जलकर की बकाया राशि, योजना की पात्रता और देय राशि की जानकारी दी जा रही है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ता कुल बकाया जलकर की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा कर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि में राहत का लाभ ले सकते हैं।
नगर निगम का अमला सुभाष चौक पर नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें योजना की जानकारी देने के साथ निर्धारित अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बकाया जलकर जमा करने के लिए प्रेरित कर रहा है। मौके पर ही भुगतान प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
निगम प्रशासन का कहना है कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए इसे केवल नगर निगम कार्यालय तक सीमित नहीं रखा गया है। प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर स्टॉल लगाकर नागरिकों को सुविधा दी जा रही है, ताकि उन्हें योजना की जानकारी और भुगतान संबंधी प्रक्रिया के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
नगर निगम प्रशासन ने बकायादार नागरिकों से अपील की है कि वे नगर निगम कार्यालय, संबंधित जोन कार्यालय अथवा सुभाष चौक स्थित विशेष स्टॉल पर पहुंचकर योजना की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार 50 प्रतिशत राहत का लाभ उठाते हुए अपने बकाया जलकर का भुगतान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!