जिला जनसम्पर्क कार्यालय में गरिमामय माहौल में फहराया गया तिरंगा

जिला जनसम्पर्क कार्यालय में गरिमामय माहौल में फहराया गया तिरंगा,
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय, कटनी में गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला जनसम्पर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर संचार सहायक आकाश गुप्ता, सहायक ग्रेड-3 महताब हुसैन, लालजी शर्मा, अमित नाहर, मथुरा नामदेव एवं योगेश दुबे सहित कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं देते हुए देश की प्रगति और विकास में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।




