Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

डिठवारा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे कलेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन से लेकर बच्चों के टीकाकरण तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत कवरेज के दिए निर्देश

गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन से लेकर बच्चों के टीकाकरण तक की व्यवस्थाओं की समीक्षा, शत-प्रतिशत कवरेज के दिए निर्देश,

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने ग्राम डिठवारा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली।
कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं के ऑनलाइन पंजीयन, एएनसी जांच, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं आवश्यक जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
उन्होंने क्षेत्र में बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और कोई भी पात्र गर्भवती महिला अथवा बच्चा शासन की स्वास्थ्य सुविधाओं और योजनाओं से वंचित न रहे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!