Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़

मुख्य मार्गों पर आवारा गोवंश के खिलाफ निगम की कार्रवाई, 15 गोवंश और 7 श्वान पकड़े

मुख्य मार्गों पर आवारा गोवंश के खिलाफ निगम की कार्रवाई, 15 गोवंश और 7 श्वान पकड़े

राजेश साधेलिया कटनी न्यूज़ 24 

कटनी। शहर की मुख्य सड़कों पर आवारा गोवंश एवं श्वानों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने हांका अभियान तेज कर दिया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अगस्त को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई करते हुए 15 आवारा गोवंश और 7 श्वानों को पकड़ा गया।
निगम प्रशासन के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान बरगवां ओवरब्रिज के नीचे, कमानिया गेट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, मुख्य रेलवे स्टेशन, गणेश चौक, व्हीआईपी रोड तथा थाना कोतवाली के सामने सहित अन्य स्थानों पर हांका टीम ने कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पकड़े गए 15 गोवंश को सुरक्षित रूप से अमीरगंज स्थित गौशाला भेजा गया। वहीं, जागृति पार्क एवं वंशस्वरूप वार्ड स्थित दुर्गा मंदिर के आसपास से 7 आवारा श्वानों को पकड़कर एबीसी सेंटर भेजने की कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार बारिश के मौसम में सड़कों पर गोवंश के बैठने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हांका अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की मुख्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर आवारा गोवंश और श्वानों के विचरण को नियंत्रित करने के लिए अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!