अजाक्स की संभागीय बैठक में कर्मचारी हितों पर मंथन, प्रांताध्यक्ष का कटनी जिला शाखा ने किया सम्मान

अजाक्स की संभागीय बैठक में कर्मचारी हितों पर मंथन, प्रांताध्यक्ष का कटनी जिला शाखा ने किया सम्मान
जबलपुर। मध्य प्रदेश अजाक्स संघ की संभागीय बैठक 18 सितंबर को जबलपुर में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में अजाक्स संघ के प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तेकाम ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान पदोन्नति में आरक्षण, सीपीसीटी की अनिवार्यता समाप्त करने सहित कर्मचारी हितों से जुड़े अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से संबंधित मांगों और समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने पर भी चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा ने कहा कि आने वाले समय में अम्बेडकर विचारधारा से जुड़े जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए समाज को जागरूक और संगठित होना होगा। उन्होंने अनारक्षित सीटों पर योग्य उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही। वहीं, बैठक में फर्जीवाड़े के एक मामले में मुकेश मौर्य की गिरफ्तारी जल्द होने की बात भी कही गई।
इस अवसर पर अजाक्स संघ जिला शाखा कटनी की ओर से प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा का शाल, श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
बैठक के बाद अजाक्स संघ के पदाधिकारियों ने जबलपुर के गोंडवाना चौक रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और नमन किया।
कार्यक्रम में प्रांतीय संयुक्त सचिव सोहन लाल चौधरी, जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह धुर्वे, संभागीय सचिव अरविंद पेंड्रो, तहसील अध्यक्ष बड़वारा जीपी वर्मा, तहसील अध्यक्ष बहोरीबंद बैसाखू रैदास, तिलक सिंह, जिला महासचिव गुमान सिंह ठाकुर, नरेश सिंह, महा सिंह, वरन सिंह, महिपाल सिंह, तहसील अध्यक्ष स्लीमनाबाद दिनेश झारिया, जिला महासचिव बलबीर सिंह, तहसील अध्यक्ष ढीमरखेड़ा सहनाम सिंह आरटे, जगत सिंह धुर्वे, जयपाल सिंह परस्ते, राजकुमार सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष सत्य नारायण दाहिया, गावेंद्र उरैती, संतोष परस्ते सहित संघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24




