Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 58 आवेदकों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

कटनी। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जिन पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर आशीष तिवारी ने अब तक 58 आवेदकों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रकरण की जानकारी ली और पात्र मामलों में नियमानुसार त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा, एसडीएम कटनी जितेन्द्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया शुरू की।
कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कार्यक्रम अभी जारी है, जिसमें नागरिक अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर रहे हैं।

✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!