पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए डॉ. राजपूत और डॉ. खरे सम्मानित

पत्रकारिता व सामाजिक सरोकारों में योगदान के लिए डॉ. राजपूत और डॉ. खरे सम्मानित,
पन्ना। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन का आयोजन पन्ना में किया गया। सम्मेलन में पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुरेंद्र राजपूत और डॉ. मनोज खरे को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार, मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया, पन्ना जिला इकाई के अध्यक्ष धनंजय श्रीवास्तव सहित संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
सम्मान मिलने पर डॉ. सुरेंद्र राजपूत और डॉ. मनोज खरे ने संघ के पदाधिकारियों एवं आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों का सम्मान उन्हें अपने दायित्वों के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।
सम्मेलन के दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं, संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारिता के क्षेत्र में सामने आ रही चुनौतियों को लेकर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने पत्रकारिता में निष्पक्षता, जिम्मेदारी और जनहित को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
✍️राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24




