Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर राहत योजना से दयाराम और सुशीला देवी को बड़ी राहत, बकाया राशि में मिली हजारों की छूट

दयाराम को 98,597 और सुशीला देवी को 20,323 रुपये की छूट, योजना का लाभ लेने के लिए अब सिर्फ 12 दिन शेष

दयाराम को 98,597 और सुशीला देवी को 20,323 रुपये की छूट, योजना का लाभ लेने के लिए अब सिर्फ 12 दिन शेष,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा बकाया जलकर की वसूली और उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से संचालित जलकर राहत योजना का लाभ लगातार उपभोक्ताओं को मिल रहा है। योजना के तहत बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में नियमानुसार छूट दी जा रही है।
इसी क्रम में शनिवार को दो उपभोक्ताओं ने शासकीय अवकाश के दिन भी योजना का लाभ उठाते हुए अपनी बकाया जलकर राशि का निर्धारित 50 प्रतिशत हिस्सा जमा कराया। संत कंवरराम वार्ड, एडीएम लाइन माधवनगर निवासी दयाराम हरदासमल ने जलकर उपभोक्ता क्रमांक 1002309745 के तहत बकाया राशि का 50 प्रतिशत जमा किया। योजना के तहत उन्हें 98 हजार 597 रुपये की छूट का लाभ मिला।
इसी तरह महाराणा प्रताप वार्ड, एलआईजी-32 निवासी सुशीला देवी पन्ना लाल कोरी, जलकर उपभोक्ता क्रमांक 1002316061 ने भी योजना के तहत निर्धारित राशि जमा कराई। उन्हें 20 हजार 323 रुपये की बकाया जलकर राशि में छूट मिली।
इस प्रकार दोनों उपभोक्ताओं को बकाया जलकर राशि के 50 प्रतिशत हिस्से के बराबर आर्थिक राहत प्राप्त हुई। शासकीय अवकाश के दिन भी योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई में निगम की राजस्व वसूली टीम के प्रकाश पांडे, रमाकांत रावत, अशोक गर्ग, प्रभांशु तिवारी और शिवम विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
सिर्फ 12 दिन शेष, उपभोक्ता जल्द उठाएं योजना का लाभ
नगर निगम प्रशासन द्वारा बकाया जलकर उपभोक्ताओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे योजना की निर्धारित अवधि का लाभ उठाते हुए अपने बकाया जलकर का 50 प्रतिशत भुगतान कर शेष 50 प्रतिशत राशि की छूट प्राप्त करें।
निगम प्रशासन के अनुसार जलकर राहत योजना की अवधि समाप्त होने में अब सिर्फ 12 दिन शेष हैं। उपभोक्ता अवकाश दिवस में भी निगम कार्यालय अथवा संबंधित जोन कार्यालय में भुगतान कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी निर्धारित राशि जमा कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते बकाया जलकर का भुगतान करें और छूट का लाभ लेकर अपने जलकर खाते को अद्यतन कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!