स्कूल वाहन से गिरकर छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने चौराहे पर किया चक्काजाम
K

स्कूल वाहन से गिरकर छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित परिजनों ने चौराहे पर किया चक्काजाम,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। विजयराघवगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में स्कूल वाहन से गिरने के बाद एक छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास शुरू किया। आक्रोशित परिजन छात्र की मौत को लेकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और उचित आश्वासन की मांग पर अड़े रहे।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने परिजनों को शांत कराने में सफलता हासिल की, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।
इधर, मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और स्कूल वाहन में सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




