Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर हुआ मंथन

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा पर हुआ मंथन,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी की जिला कार्यसमिति की बैठक होटल सत्कार इन में आयोजित की गई। बैठक में विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक सहित पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर, उनके नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों तथा गरीब कल्याण, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी बनाने और जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, वरिष्ठ नेता रामरतन पायल, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मृदुल मिश्रा तथा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!