महापौर जनसुनवाई में सीधे सुनी जाएंगी शहरवासियों की समस्याएं
8 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में होगा आयोजन, सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक नागरिक रख सकेंगे अपनी शिकायतें

8 सितंबर को नगर निगम कार्यालय में होगा आयोजन, सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक नागरिक रख सकेंगे अपनी शिकायतें,
राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24
कटनी। शहरवासियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और नागरिकों से सीधे संवाद के उद्देश्य से नगर निगम कार्यालय में मंगलवार, 8 सितंबर को महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी।
जनसुनवाई के दौरान शहरवासी अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों से संबंधित आवेदन सीधे महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। नागरिकों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि समस्याओं के निराकरण की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाई जा सके।
महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनकर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उनके निराकरण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और नगर निगम की इस पहल का लाभ उठाएं।




