Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर राहत योजना का लाभ दिलाने निगम की पहल, अवकाश में भी खुले भुगतान काउंटर

डोर-टू-डोर पहुंचकर बकायेदार उपभोक्ताओं को दी जा रही 50 प्रतिशत छूट की जानकारी, 10 सितंबर तक मिलेगा योजना का लाभ

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम द्वारा जलकर राहत योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए अवकाश दिवस में भी भुगतान की सुविधा जारी रखी गई है। नगर निगम कार्यालय, जोन कार्यालय सहित सुभाष चौक स्थित भुगतान काउंटरों पर उपभोक्ता अपने बकाया जलकर का भुगतान कर योजना के तहत मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकते हैं।
योजना को लेकर निगम का मैदानी अमला भी लगातार सक्रिय है। शुक्रवार को निगम की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाकर बकायेदार जलकर उपभोक्ताओं से संपर्क किया। इस दौरान उपभोक्ताओं को जलकर राहत योजना की जानकारी देते हुए निर्धारित अवधि में बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलने वाली 50 प्रतिशत छूट का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
निगम कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को योजना की अंतिम तिथि की जानकारी देते हुए समय सीमा के भीतर बकाया जलकर जमा करने की अपील की। निगम प्रशासन के अनुसार, जलकर राहत योजना का लाभ लेने की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित है।
नगर निगम प्रशासन ने शहर के समस्त बकायेदार जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते बकाया जलकर का भुगतान करें और योजना के तहत मिलने वाली छूट का लाभ उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!