Welcome to कटनी न्यूज़ 24   Click to listen highlighted text! Welcome to कटनी न्यूज़ 24
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

जलकर बकाया पर नगर निगम सख्त, 8 नल कनेक्शन काटे

जलकर बकाया पर नगर निगम सख्त, 8 नल कनेक्शन काटे,

राजेश कुमार तिवारी कटनी न्यूज 24 

कटनी। नगर निगम द्वारा जलकर की बकाया राशि वसूलने के लिए सख्ती शुरू कर दी गई है। जलकर राहत योजना के तहत बकाया राशि में 50 प्रतिशत छूट का लाभ दिए जाने के बावजूद शेष राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई।
नगर निगम की जलकर वसूली टीम ने बुधवार को दोपहर 2 बजे तक शहर के विभिन्न वार्डों में 8 बकायेदार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित किए। निगम अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ताओं को राहत योजना का लाभ लेते हुए बकाया जलकर जमा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित राशि जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई।
इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन हुए विच्छेदित
नगर निगम की टीम द्वारा जिन उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन विच्छेदित किए गए, उनके उपभोक्ता क्रमांक हैं—
10023050466, 1002312282, 1002317602, 1002306482, 1002319153, 1002315007, 1002307709 और 1002312904।
नगर निगम ने बकायेदार जलकर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपना बकाया जलकर जमा करें, ताकि नल कनेक्शन विच्छेदन जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!